सबसे ऊपर दाएं कोने में, “Chrome डाउनलोड करें” से ऊपर की ओर मौजूद तीन बिंदुओं पर क्लिक करें
तीसरा चरण
सहायता > Chrome के बारे में जानकारी पर क्लिक करें
Chrome को अपडेट करने का तरीका यहां बताया गया है
अपने-आप अपडेट होता है
Chrome समय-समय पर देखता है कि कोई नया अपडेट आया है या नहीं और अपडेट उपलब्ध होने पर, उसे अपने-आप लागू कर देता है. अपडेट को तब लागू किया जाता है जब आप अपने ब्राउज़र को बंद करके फिर से खोलते हैं.
अगर आपने ब्राउज़र को कुछ समय से बंद नहीं किया है, तो आपको ब्राउज़र के सबसे ऊपर दाएं कोने में, प्रोफ़ाइल फ़ोटो के बगल में ऐसा अपडेट दिख सकता है जिसे अब तक इंस्टॉल न किया गया हो.
Chrome को बंद करके चालू करने पर, वह अपने-आप अपडेट हो जाएगा. हालांकि, अगर आपको अपडेट को तुरंत लागू करना है, तो मैसेज के दाईं ओर मौजूद तीन बिंदुओं पर क्लिक करें और पहले मेन्यू आइटम को चुनें.
Chrome को अप-टू-डेट रखकर आप नई सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े अपडेट का फ़ायदा पा सकते हैं. इनसे, आपको बेहतर तरीके से ज़्यादा काम करने, ऑनलाइन सुरक्षित रहने, और जहां चाहे वहां जाने में मदद मिलती है.
सुरक्षा
आपको सुरक्षित रखता है
अपने-आप अपडेट होने की सुविधा से यह पक्का किया जाता है कि नई सुरक्षा सुविधाएं और समाधान उपलब्ध होते ही आपको मिल जाएं.
सुविधाएं
नई Google सुविधाएं
Chrome को अप-टू-डेट रखें और नई सुविधाएं उपलब्ध होते ही उनका ऐक्सेस पाएं.
सुधार
बेहतर स्पीड और परफ़ॉर्मेंस
Chrome को तेज़ और बेहतर बनाने के लिए, परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी नई सेटिंग और ऑप्टिमाइज़ेशन आज़माएं.
ज़रूरत होने पर मदद पाएं
क्या आपको Chrome से जुड़ी और मदद चाहिए? अपडेट और Chrome इस्तेमाल करने के अन्य तरीकों के बारे में ज़्यादा जानने के लिए हमारे सहायता केंद्र पर जाएं.